{"_id":"604d03cb8ebc3ecbad66b5f3","slug":"four-lane-road-of-tigari-jpnagar-news-mbd3828298168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला श्रद्धालुओं को सहूलियत, गजरौला चौराहे से फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला श्रद्धालुओं को सहूलियत, गजरौला चौराहे से फोरलेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। तिगरी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। गजरौला चौराहे से तिगरी तक सड़क फोरलेन बनाई जाएगी। अब यह सड़क सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। इस पर 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की विशेष रुचि पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का फैसला लिया है। गंगा स्नान के दौरान गजरौला से पैदल चलना तक दुश्वार हो जाता है। सब कुछ सही रहा तो फोरलेन के लिए जल्द ही काम शुरु हो जाएगा।
प्रत्येक वर्ष नवंबर में गंगा स्नान के लिए तिगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मेले की ऐतिहासिक महत्ता है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देेश पर राजकीय मेला का दर्जा मिल गया है। इससे पहले जिला पंचायत की ओर से मेले का आयोजन होता रहा है। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते मेला स्थगित रहा, श्रद्धालुओं की मांग पर दीपदान की अनुमति मिली। मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। तीन दिवसीय मेले में परिवार के सदस्यों के साथ लोग शामिल होते हैं गंगा स्नान कर पुण्य कमाते हैं। गजरौला से तिगरी जाने के लिए रास्ता है। हालांकि यह सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है लेकिन गंगा स्नान के दौरान यह सड़क संकरी हो जाती है। लोगों को मुख्य मार्ग तक आने में काफी समय लग जाता है। यातायात पुलिस कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए गजरौला चौराहे से तिगरी पुलिस चौकी तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क को फोर लेन बनाया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरु करेगी।