फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four injured in scuffle outside mosque after children created ruckus

Amroha News: मस्जिद के बाहर बच्चों के शोर मचाने पर झगड़ा, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Four injured in scuffle outside mosque after children created ruckus
डिडौली(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में रविवार की दोपहर मस्जिद में बच्चों के शोर मचाने पर शुरू हुआ विवाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच हिंसक झगड़े में बदल गया। झगड़े में चार लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच हुई, जब मस्जिद में रमजान के दौरान नमाज चल रही थी। अन्य दिनों की तुलना में इस दौरान नमाजियों की संख्या अधिक थी, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे। कुछ बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें डांटकर शांत कराया। इसी बात को लेकर गांव के रफीक और नूरूद्दीन में विवाद हो गया।
विज्ञापन

शुरुआत में गांव के लोगों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया, लेकिन नमाज खत्म होने के बाद रफीक घर लौट रहा था और रास्ते में नूरूद्दीन तथा उनके परिजन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। रफीक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में रफीक के अलावा नूरूद्दीन, उसकी मां शायरून और पिता रियाजउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और बेकाबू हालात पर काबू पाया। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ली गई है और पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed