फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four illegal hospitals' operating theaters sealed in Hasanpur, one of them locked.

Amroha News: हसनपुर में चार अवैध अस्पतालों की ओटी सील, एक पर लगाया ताला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four illegal hospitals' operating theaters sealed in Hasanpur, one of them locked.
हसनपुर। नगर में सीएमओ डाॅ. योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। चार अस्पतालों की ओटी को सील किया है, जबकि एक अस्पताल को सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर एक अस्पताल संचालक अस्पताल बंद करके भाग गया। कार्रवाई से अवैध रूप से अस्पतालों का संचालन करने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमओ डाॅ. योगेंद्र सिंह ने हसनपुर सीएचसी के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह के साथ नगर के कई अस्पताल को चेक किया। सीएमओ ने बताया कि अनमोल नर्सिंग होम, साईं जीवन दान नर्सिंग होम, ट्रू सेवा हेल्थ केयर, ट्रू मुस्कान नर्सिंग होम में ओटी को सील किया गया है। इन अस्पतालों का सामान्य पंजीकरण तो हैं लेकिन इनमें ऑपरेशन थियेटर का कोई लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि न्यू सेवा नर्सिंग होम का संचालक अस्पताल बंद कर मौके से भाग गया। बाहर से अस्पताल को सील किया गया है। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिन अस्पतालों के पास सामान्य पंजीकरण है, लेकिन ऑपरेशन थिएटर का वैध लाइसेंस नहीं है, उनका ओटी को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कोई भी अपंजीकृत अस्पताल संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जो अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं, वे तत्काल पंजीकरण करा लें, अन्यथा उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed