फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   four hours highway jam due to holydip in brijghat

अमावस्या स्नान पर हाईवे चार घंटे जाम

Sun, 18 Mar 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Sun, 18 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
four hours highway jam due to holydip in brijghat
शनैश्चरी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान को उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र कृष्ण पक्ष की शनैश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। शनिवार तड़के चार बजे के बाद से ही स्नान प्रारंभ हो गया था। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान आदि कर पुण्य लाभ कमाया। स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। घाट पर जगह-जगह भंडारों और यज्ञ का आयोजन भी किया गया। वहीं लोग गंगा पुल पर जाम के झाम से जूझ रहे थे। करीब चार घंटे तक ब्रजघाट पुल पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। मौसम में गर्माहट बढ़ने की वजह से ब्रजघाट पुल पर यातायात सुचारु कराने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को शनैश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए शुक्रवार रात बारह बजे के बाद से ही आसपास के लोग और पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा पर पहुंचने शुरू हो गए। शनिवार भोर के चार बजे तक ब्रजघाट गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। 
विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया और उपासना की गई। इसके बाद पितरों को प्रसन्न करने के लिए अन्न, वस्त्र एवं धन दान किया गया। ब्रजघाट पर श्रद्धालुुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। उधर, तिगरी धाम पर भी श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान किया। स्नान का सिलसिला शाम तक चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चैत्र कृष्ण पक्ष की शनैश्चरी अमावस्या पर शनिवार को भोर के चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। गंगा की लहरों पर सूर्य नारायण की लालिमा पड़ने तक गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। वहीं छह बजते ही श्रद्धालुओं के निजी वाहन और डग्गामार वाहनों का ब्रजघाट पुल पर जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सुबह छह से लेकर दस बजे तक गंगा पुल पर जाम की स्थिति बन गई। 

इसके बाद पुलिस ने एक साइड के ट्रैफिक को रोककर दूसरी ओर के वाहन निकाले। यही क्रम बारी-बारी से साइड के वाहनों को रोककर चलता रहा। मौसम में गर्माहट आ जाने से यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। ब्रजघाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस अपनी साइड से डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्ती नहीं बरतती। जिसकी वजह से डग्गामार वाहन चालक मनमानी करते हैं। उधर, श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को भी व्यवस्थित रूप से पार्किंग में नहीं खड़ा कराया जाता, वह भी पुल पर वाहनों को खड़ा करके स्नान को जाते हैं। इसी वजह से जाम लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed