फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four bike riders injured in car collision, one died during treatment

कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, एक की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four bike riders injured in car collision, one died during treatment
अमरोहा। क्षेत्र में हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव रुस्तमपुर में रविवार की रात करीब 11 बजे कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क से बेहोशी की हालत में पड़े घायलों एवं उनके वाहनों को हटाया गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों को रेफर कर दिया। 19 वर्षीय एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव जटोली निवासी 19 वर्षीय दीपक पुत्र ने अनुज पुत्र गुड्डू सुरेंद्र पुत्र भूप सिंह और गौतम पुत्र दयाराम रविवार को अपने गांव से एक लगुन के कार्यक्रम में शामिल होने चक्कर की मिलक मुरादाबाद गए थे। रात करीब 11 बजे वहां से लौटते समय चारों युवक हसनपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे। रहरा मार्ग पर गांव रुस्तमपुर में सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चारों युवक घायल हो गए। बाइक और कार सड़क पर खड़ी होने की वजह से आवागमन रुक गया। करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं टक्कर मारने के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। सोमवार सुबह को उपचार के दौरान दीपक की अमरोहा में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार बहन भाइयों में अकेला भाई था। कोतवाल संजय तोमर का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार को कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed