फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Foundation of park laid in Saidangali, construction will be done with 40 lakhs

Amroha News: सैदनगली में पार्क की रखी नींव, 40 लाख से होगा निर्माण

Tue, 07 Jan 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Foundation of park laid in Saidangali, construction will be done with 40 lakhs
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड सात मोहल्ला इकौंदा में पार्क का निर्माण का कार्य कराने के लिए नींव रखी गई। जिसका करीब 40 लाख की लागत से निर्माण होना है। पार्क बनने से क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा होगा। सोमवार को मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने सभासदों के साथ पहुंचकर पार्क के निर्माण कार्य की नींव रखकर इसका शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि पार्क की चाहरदीवारी के अलावा प्रकाश व्यवस्था, शौचायल, सड़क की दिशा में नगर पंचायत की दुकानें बनाई जाएंगी। पार्क के निर्माण का पूरा होने से इसका फायदा नगर पंचायत के लोगों को मिल सकेगा। लोगों को टहलने के लिए स्वच्छ पार्क तैयार हो जाएगा। जहां सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से एक सफाई कर्मचारी की तैनाती रहेगी। जल्द ही पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस मौके पर सभासद भगवत खड़कवंशी, नत्थू सिंह जाटव, दयाराम पाल, हरस्वरूप खादकवंशी, हरिराज खड़कवंशी, पद्मेश जाटव, दयानंद चौधरी, समरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed