{"_id":"65ea16424cd1a8b10e03a276","slug":"former-ration-dealer-riding-a-bike-dies-in-a-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-115051-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व राशन डीलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व राशन डीलर की मौत
Fri, 08 Mar 2024 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। बाइक सवार पूर्व राशन डीलर दौलत राम (45) को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मृतक पूर्व राशन डीलर दौलतराम आदमपुर थानाक्षेत्र के मुबारिजपुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी बसंती के अलावा छह बच्चे हैं। बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर सैदनगली से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आदमपुर मार्ग से ढेंकला मोड़ के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने मार दी। हादसे में दौलतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।