फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former municipal head arrested for grabbing one lakh rupees in the name of police officer

पुलिस अफसर के नाम पर एक लाख रुपये हड़पने के आरोप में पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Former municipal head arrested for grabbing one lakh rupees in the name of police officer
बछरायूं (अमरोहा)। कथित गोकशी के एक मामले में कस्बे के एक युवक से पुलिस के एक आला अफसर के नाम पर एक लाख रुपये की धनराशि का चर्चा का आडियो वायरल होने के मामले में बछरायूं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अफसर अली वारसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लगभग आठ माह पहले कस्बे के रहने वाले अखलाक व उसके भाई नवाब पर गोकशी का आरोप लगा था। हाल ही में एक आडियो वायरल हुआ है, जो नवाब और बछरायूं के पूर्व पालिकाध्यक्ष अफसर अली वारसी तथा नवाब की बातचीत का बताया जा रहा है। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष की बताई जा रही आवाज में एक लाख रुपये पुलिस अफसर तक पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया जा रहा है। यह भी पूछा जा रहा है कि उसके बाद तुम्हारे यहां पुलिस तो नहीं आई।
विज्ञापन

यह आडियो तेजी से वायरल होने पर पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष को थाने बुलाकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि नवाब के भाई अखलाक की तहरीर पर फर्जी बातचीत से धन हड़पने के आरोप में पूर्व पालिकाध्यक्ष अफसर अली वारसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर अली वारसी वर्ष 2017 में निर्दलीय पालिकाध्यक्ष चुने गए थे। बाद में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।
पुलिस जांच में सही नहीं पाया गया था गोकशी का आरोप
बछरायूं। लगभग आठ माह पहले वादी अखलाक व उसके भाई नवाब पर गोकशी का आरोप लगा था। गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की बात कहते हुए हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर हंगामा भी किया था। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग भी की थी। पुलिस ने जांच के बाद गोकशी की घटना से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में तत्कालीन चौकी इंचार्ज का तबादला कर दिया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब पुलिस की जांच में गोकशी की बात सही नहीं निकली तो फिर मामले को रफा-दफा करने के नाम पर सौदेबाजी की नौबत क्यों आई। संवाद
कस्बा निवासी अखलाक की तहरीर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अफसर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
-सत्येंद्र कुमार, सीओ धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed