फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former MP Tanwar blackmailed, guard assaulted

Amroha News: पूर्व सांसद तंवर को किया ब्लैकमेल, गार्ड से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Former MP Tanwar blackmailed, guard assaulted
रजबपुर (अमरोहा)। पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म पर पहुंचे दो युवकों ने उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। छह वर्षों का बकाया बता कर रुपये मांगे। नहीं देने पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो बनाने से मना करने पर गेट मैन के साथ मारपीट की। मामले में पूर्व सांसद के प्रतिनिधि की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद का फार्म हाउस नेशनल हाईवे स्थित झनकपुरी में चौधरी कंवर सिंह तंवर सेवा केंद्र के नाम से है। 16 जनवरी को सांसद कंवर सिंह तंवर अपने आवास पर मौजूद थे। सुबह के समय करीब 10:15 बजे अजय और विकास कुमार नाम के दो व्यक्ति फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिनिधि कपिल कुमार से पूर्व सांसद से मिलने की बात कही। कपिल ने ये बात पूर्व सांसद को बताई। जैसे ही पूर्व सांसद तंवर उनसे मिलने पहुंचे तो दोनों व्यक्ति पिछले छह साल का बकाया बता कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे और धमकी दी कि वह उन्हें बदनाम कर देंगे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि उनके पास किसी का कोई बकाया नहीं है। इस पर आरोपियों ने उनके गेटमैन हरज्ञान सिंह के साथ मारपीट की और देख लेने की धमकी देते हुए गेट के बाहर चले गए। बाद में दोनों ने हाईवे पर खड़े होकर पूर्व सांसद के खिलाफ बोलते हुए वीडियो बनाया और राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पूर्व सांसद के प्रतिनिधि कपिल कुमार की शिकायत पर अजय कुमार और विकास कुमार नाम के दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed