{"_id":"68dd413be03150efbc08847b","slug":"former-mp-danish-ali-under-house-arrest-he-was-preparing-travel-bareilly-argument-ensued-with-police-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमपी दानिश अली नजरबंद: बरेली जाने की कर रहे थे तैयारी, पुलिस से नोकझोंक, कहा- बेकसूर लोगों का हो रहा दमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमपी दानिश अली नजरबंद: बरेली जाने की कर रहे थे तैयारी, पुलिस से नोकझोंक, कहा- बेकसूर लोगों का हो रहा दमन
Wed, 01 Oct 2025 08:27 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:27 PM IST
सार
पुलिस ने पूर्व सांसद दानिश अली को अमरोहा स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया। घर के बाहर पुलिस बल और बैरिकेडिंग कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। दानिश अली का कहना है कि बरेली में सुनियोजित हिंसा हुई है और बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार कर उनके घर तोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद की गाड़ी को रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली निकलने से पहले ही पूर्व सांसद दानिश अली को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हो गए। जैसे ही पूर्व सांसद घर से निकले तो पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पूर्व सांसद और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
पुलिस को शक था कि पूर्व सांसद के बरेली जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। बुधवार की सुबह पूर्व सांसद दानिश अली को बरेली जाना था। इसलिए वह मंगलवार को दिल्ली से आकर अमरोहा वाले आवास पर रुके थे।
विज्ञापन
जैसे ही अमरोहा पुलिस को पूर्व सांसद के बरेली जाने की भनक लगी तो उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घर के बाहर बैरिकेडिंग कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी लगाए गए।
विज्ञापन
पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने इस कार्रवाई पर कहा-बरेली में सुनियोजित हिंसा हुई है और बेकसूर लोगों का दमन किया जा रहा है। हम वहां के पीड़ितों से मिलकर वहां के लोकल प्रशासन से यह कहने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों पर जुल्म न करें।
बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है उनके घर तोड़े जा रहे हैं। लोकतंत्र के अंदर ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। कहा कि हम अकेले जा रहे थे, हम वहां जाकर सिर्फ शांति की अपील करती थी। यहां से भी लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि बहकावे में न आएं।
शांति और सौहार्द बनाए रखें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सहारनपुर के इमरान भाई और हम सात आठ लोगों का डेलिगेशन वहां जाना चाहता था। लेकिन हमें जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन