Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former Minister Kamal Akhtar's family has dominance over Ujhari Nagar Panchayat seat for 25 years

Amroha News: 25 वर्षों से उझारी नगर पंचायत सीट पर पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के परिवार का है दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Former Minister Kamal Akhtar's family has dominance over Ujhari Nagar Panchayat seat for 25 years
25 वर्षों से उझारी नगर पंचायत सीट पर पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के परिवार का है दबदबा
विज्ञापन

उझारी (अमरोहा)। उझारी नगर पंचायत की सीट पर पिछले पच्चीस वर्षों से कांठ विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के परिवार का दबदबा रहा है। एक पांच साल के लिए यहां चौधरी इक्तदार हुुसैन चेयरमैन रहे थे। इसके अलावा लगातार चेयरमैन की कुर्सी पर कभी पूर्व मंडी कमाल अख्तर के पिता, मां और पत्नी का ही कब्जा रहा है। वर्तमान में पूर्व मंत्री की पत्नी हुमैरा अख्तर चेयरमैन हैं।

नगर पंचायत उझारी को 1978 में नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ था। उसके बाद 10 साल तक यहां पर प्रशासन द्वारा पालिका का संचालन किया गया। पहला चेयरमैन का चुनाव साल 1988 में हुआ था, जिसमें कांठ विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के पिता नफीउद्दीन पहली बार उझारी के चेयरमैन बने थे। साल 1993 में दूसरी बार चौधरी इक्तादार हुसैन की पत्नी शहनाज बेगम चेयर पर्सन बनीं थीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नफीस उद्दीन को 2200 मतों से पराजित किया था। उसके बाद तीसरी बार 1998 में नसफीस उद्दीन की पत्नी व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की मां मेहजबीन नफीस चेयर पर्सन बनीं थीं, जो लगातार तीन बार अध्यक्ष पद की सीट पर विराजमान रहीं। साल 2017 में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर उझारी की चेयर पर्सन बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed