{"_id":"653c1b1095bde543b80fd38a","slug":"former-district-panchayat-president-husband-bhupendra-singh-told-that-the-life-of-the-family-is-in-danger-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-7641-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह ने बताया परिवार की जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह ने बताया परिवार की जान को खतरा
Sat, 28 Oct 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह के पति भूपेंद्र सिंह ने अपने और परिवार की जान को खतरा बताते हुए एसपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार की दोपहर अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि बैरमपुर गांव के कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध खनन करते हैं। जिसकी वह जिला प्रशासन और पुलिस से शिकायत करते हैं। इसी से वह रंजिश मान रहे हैं। इसके अलावा उनके पेट्रोल पंप पर कब्जा करने की कोशिश में फंस चुके हैं। उनके खिलाफ थाना गजरौला में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिससे वह उनको और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकी देने वालों और उनके परिवार का लंबा आपराधिक इतिहास है। ट्रैक्टर चोरी से लेकर अन्य मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दबंगई के बल पर गांव में तालाब को पाट कर उस पर मकान बना लिया। वह इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। भूपेंद्र सिंह ने एसपी से धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी व परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।