फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Formation of body-wise flying squad teams

Amroha News: निकायवार उड़नदस्ता टीमों का हुआ गठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Formation of body-wise flying squad teams
अमरोहा। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव गतिविधियों पर प्रशासन की नजर है। ऐसे में मतदाताओं को प्रलोभन, डराने, धमकाने, रुपये और शराब बांटने की घटनाओं की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता टीमों का गठन किया है। ये टीम में निकाय वार गठित की गई हैं, जो प्रत्याशी और उनके समर्थकों के पीछे साए की तरह रहेंगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भगवान शरण ने बताया कि इन टीमों में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को तैनात किया गया है। इसके अलावा हर मजिस्ट्रेट के साथ भी सुरक्षा बल की तैनाती भी की गई है। उड़नदस्ता टीमें वाहनों व व्यक्तियों की जांच करेंगी। जांच के दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। सीडी तैयार कर उसकी एक प्रति संबंधित व्यक्ति को और एक प्रति जिला स्तरीय समिति को उपलब्ध कराई जाएगी। इन टीमों से प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट भी ली जाएगी। बताया कि जिले में चेक पोस्ट बनाए गए हैं। नकदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु व शस्त्रों आदि की पूरी चौकसी के साथ निगरानी कराई जा रही है। मतदाताओं को प्रलोभन देने से संबंधित शिकायत या कोई ऐसा मामला पकड़ में आने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के कब्जे से बिना विधिक दस्तावेज दो लाख से अधिक की नकदी पाई जाती है तो वह जब्त कर ली जाएगी। ऐसे में नकदी के साथ परिवहन में विधिक दस्तावेजों को साथ रखना जरूरी है। इसके लिए शिकायत प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति 05922-252062 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed