{"_id":"6192acd1cbc751400272e07c","slug":"for-the-convenience-of-devotees-trains-will-stop-at-kankather-station-from-18-gajraula-news-mbd409558596","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घालुओं की सहूलियत को 18 से होगा कांकाठेर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घालुओं की सहूलियत को 18 से होगा कांकाठेर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी धाम। तिगरी मेले में स्नान के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांकाठेर में ट्रेनों को रोका किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन मास्टर ने मेले का शुभारंभ हो जाने के बाद दो मेला स्पेशल सहित 16 ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है, जिसके लिए उन्होंने रेलवे के मंडल प्रबंधक वाणिज्य मुरादाबाद को पत्र लिखा है। मंडल प्रबंधक ने 18 नवंबर से ट्रेनों को रोके जाने का आश्वासन दिया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में गंगा किनारे लग रहे मेला का रविवार को भव्य पूजन के साथ शुभारंभ हो गया था। मेले में अब तक दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इनमें अधिकांश अपनी निजी वाहनों से आए हैं। बिलारी, चंदौसी, संभल, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के श्रद्धालु ट्रेनों से भी तिगरी गंगा मेले में पहुंचते हैं। गंगा के सबसे निकट का रेलवे स्टेशन कांकाठेर है। मगर यहां पर ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को मेले में आने जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्टेशन मास्टर कांकाठेर धर्मेंद्र सिंह ने ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उन्होंने रेलवे के मंडल प्रबंधक वाणिज्य मुरादाबाद को पत्र लिखा है। मंडल प्रबंधक ने 18 नवंबर से मेले के लिए दोनों तरफ की ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि मेले पर पहले से ही ट्रेनों का ठहराव होता आया है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
4315 इंटरसिटी एक्सप्रेस बरेली-दिल्ली
4311 आला हजरत एक्सप्रेस बरेली-दिल्ली
5909 गुवाहाटी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़-लालगढ़
5325 ऊना हिमाचल टनकपुर-दिल्ली
4503 बरेली-दिल्ली सवारी गाड़ी
दो मेला स्पेशल