{"_id":"5818dbe94f1c1bab314366d8","slug":"for-jwellary-married-woman-have-done-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर बिछुआ न लाने पर महिला फंदे से झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर बिछुआ न लाने पर महिला फंदे से झूली
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैयादूज के मौके पर मायके जाने के लिए बिछुआ नहीं लाए जाने से क्षुब्ध विवाहिता फंदे से झूल गई। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। महिला का शव सरकारी अस्पताल में रखा हुआ था। मायके वालों का इंतजार किया जा रहा था।
थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर टोनिया निवासी हेमलता की शादी थाना बछरायूं के गांव कमालपुर काजी वीरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। बताया जाता है कि हेमलता ने मंगलवार को भैयादूज पर मायके जाने के लिए अपने पति से बिछुए लाने को कहा था। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। नाराज हेमलता ने मायके जाने से इंकार कर दिया।
इस पर वीरेंद्र अपनी पत्नी को घर पर ही छोड़कर दो साल की पुत्री को लेकर 8 किलोमीटर दूर अपनी ससुराल चला गया। वीरेंद्र की मां खेत पर चली गई। घर पर हेमलता अकेली थी। क्षुब्ध हेमलता ने कमरे में बंद होकर फंदे से लटक कर फांसी लगा ली। वीरेंद्र की मां घर पहुंची और कमरे के भीतर झांक कर देखा तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
इसी दौरान ससुराल से वीरेंद्र भी वापस आ गया। हेमलता को फंदे से उतार कर सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल आ गई थी। हेमलता के मायके वालों को सूचना कर दी गई है।