{"_id":"67954edd5ceafb248b0af353","slug":"food-department-team-raids-cheese-factory-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133143-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खाद्य विभाग की टीम का पनीर की फैक्टरी पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खाद्य विभाग की टीम का पनीर की फैक्टरी पर छापा
Sun, 26 Jan 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उझारी स्थित पनीर की फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने दूध, पनीर व पनीर में डाले जाने वाले पाउडर के सैंपल लिए। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को यहां मिलावटी पनीर तैयार करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
उझारी के सूमाठेर मार्ग पर कुछ समय से अफजाल के नाम से पनीर की फैक्टरी चल रही है। कुछ दिन पहले लोगों ने फैक्टरी में बनने वाले पनीर में मिलावट किए जाने की शिकायत लखनऊ की थी। शिकायत में यह भी कहा था कि स्थानीय खाद्य विभाग की टीम से जांच न कराई जाए। शनिवार को मुरादाबाद खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर एके सिंह, सुनील कुमार शर्मा, अजराबी मोहम्मद, अशोक कुमार, राहुल शुक्ला की टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा।
टीम को देखकर फैक्टरी पर काम करने वाले कई लोग भाग गए। टीम ने पनीर पाउडर, दूध व पनीर के सैंपल भरे और जांच के लिए साथ ले गए। असिस्टेंट कमिश्नर एके सिंह ने बताया कि फैक्टरी से दूध व पनीर, पाउडर के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।