फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Food department raids factory, destroys 4.5 quintals of cheese

Amroha News: खाद्य विभाग का फैक्टरी पर छापा, 4.5 क्विंटल पनीर नष्ट कराया

Wed, 15 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Food department raids factory, destroys 4.5 quintals of cheese
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में मोहरका पटटी के खेतों में बिना लाइसेंस संचालित की जा रही पनीर फैक्टरी पर छापा डाला। इस बीच कर्मचारी भाग गए। फैक्टरी से बरामद लगभग 4.5 क्विंटल पनीर को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मोहरका पट्टी के जंगलों में अवैध रूप से संचालित एक पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। पनीर फैक्टरी में लगभग 4.5 क्विंटल पनीर सीमेंट की बोरियों में पानी में रखा हुआ था। पानी गंदा था। इसके कारण पनीर भी दूषित हो गया था।
विज्ञापन

फैक्टरी में एक प्लास्टिक के बैग में एक सफेद रंग का केमिकल भी मिला। यह फैक्टरी अवैध रूप से खेतों में संचालित की जा रही थी। फैक्टरी का संचालक इरफान निवासी ग्राम मोहरका पटटी निकला। इसका पहले भी नकली दूध, पनीर बनाते हुए मोहल्ला चमन बाग गजरौला में पनीर कारखाना पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
पनीर में पाया गया हानिकारक रसायन
विश्लेषण रिपोर्ट में पनीर मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया था। मौके पर बरामद रसायन में मैग्नीशियम सिलीकेट पाया गया था। जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बरामद पनीर को पास के ही एक तालाब में नष्ट कराया गया।इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा जनपद के अनेक स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए पनीर, मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed