फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Floods in the Ganges increased the troubles, vegetable crops were ruined

गंगा में आई बाढ़ से दुश्वारियां बढ़ीं, सब्जी की फसलें हुईं बर्बाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Floods in the Ganges increased the troubles, vegetable crops were ruined
बिजनौर बैराज से गंगा में 97691 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के जल स्तर में दस सेंटीमीटर वृद्धि होने से इलाके के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गंगा किनारे गांवों के खेतों में पानी भरने से लौकी, तोरई और लोभिया की फसल बर्बाद होने की आशंका है। खेतों और रास्ते में पानी भर जाने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर चारा लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बिजनौर बैराज से गंगा में एक लाख बयासी हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। आधी रात के बाद जल ने अमरोहा जिले की सीमा में प्रवेश किया था। जिसके बाद गंगा उफान पर आ गई। रविवार को गंगा का जल स्तर 85 सेंटीमीटर बढ़ने के कारण इलाके में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। तिगरी में जल स्तर 200.60 गेज मीटर हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा में 97691 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके कारण जल स्तर में महज दस सेंटीमीटर की ही वृद्धि हुई।
तिगरी का जल स्तर 200.70 गेज मीटर दर्ज किया गया। पानी भले ही दस सेंटीमीटर बढ़ा, लेकिन बाढ़ की स्थिति बन गई है।
ओसीता जगदेवपुर निवासी राकेश कुमार का कहना है कि उनके खेतों में लौकी, तोरई और लोभिया की फसल थी। जिसके मरने का डर हो गया है। दारानगर के मंगत सिंह ने बताया कि बाढ़ के हालात तो हैं, लेकिन पानी अभी गांव में नहीं भरा है। निचले इलाके के खेत ही पानी से भर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगरी निवासी ओमपाल सिंह केवट, घासी सिंह का कहना है कि उनके गांव सामने के खेत पानी से लबालब हो गए हैं। जिससे चारा आदि लाने में दिक्कत हो रही है। उधर ओसीता जगदेवपुर का खेतों को जाने वाला रास्ता पानी से भरने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर चारा लाने को मजबूर हैं।

जेई अनवर बहादुर खान का कहना है कि तिगरी में गंगा का जल स्तर 200.70 गेज मीटर दर्ज किया गया, यहां पर खतरे का निशान 202 गेज मीटर है। खतरे के निशान से गंगा 130 सेंटीमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed