फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Flood section will spend 4.34 crores in Tigri and Papsara

Amroha News: तिगरी व पपसरा में 4.34 करोड़ खर्च करेगा बाढ़ खंड

Mon, 07 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Flood section will spend 4.34 crores in Tigri and Papsara
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग तिगरी गंगा धाम और पपसरा खादर में 4.34 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत तिगरी में गंगा से, जबकि पपसरा खादर में रामगंगा पोषक नहर के कटान से बचाने के लिए तीन दशक पहले बने जर्जर हो चुके स्पर की मरम्मत शुरू हो चुका है। इसके अलावा बाढ़ व बरसात में आवागमन सुगम करने के लिए पपसरा में रिंग बांध पर खड़ंजा बिछवाया जाएगा।
गंगा किनारे बसे तिगरी में हर साल भीषण बाढ़ आती है। गांव को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए तीन दशक पहले स्पर बनाया गया था, जो क्षतिग्रस्त हो गया है। अब बाढ़ खंड विभाग ने इसकी मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। जिस पर 1.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, क्षेत्र का पपसरा खादर गांव गंगा की तलहटी में बसा है। जिसके दक्षिण में गंगा और पश्चिम में बाह नाला, जिसे रामगंगा पोषक नहर भी कहा जाता है। यहां पर दो स्पर हैं। जिसमें एक तीन दशक से अधिक पुराना हो गया है। बाढ़ खंड को आशंका है कि क्षतिग्रस्त स्पर बाढ़ सीजन में बाढ़ का वेग नहीं झेल पाएंगे। जिससे कटान हो सकता है। इसलिए पहले ही स्पर की मरम्मत कराए जाने का निर्णय लिया है। जिस पर 2.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत ने बताया कि दोनों स्थानों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन





----




गंगा तट बांध पर डाला जाएगा खड़ंजा

पपसरा खादर गांव में जहां स्पर की मरम्मत का कार्य चल रहा है, वहीं रिंग बांध पर चार किमी खड़ंजा भी बिछवाया जाएगा। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेश गंगवार ने बताया कि चार किमी की लंबाई में बना रिंग बांध कच्चा है। जिस पर बरसात में निकलना दूभर हो जाता है। ग्रामीणों के साथ ही बाढ़ खंड का आवागमन सुगम करने के लिए चार किमी लंबे रिंग बांध पर खड़ंजे का निर्णय लिया गया। यह काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed