फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Flood posts alerted

बाढ़ चौकियों को किया सतर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:19 AM IST
सार

साल दर साल बारिश के सीजन में इन गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि तहसील क्षेत्र में गांव आजमपुर, शेरपुर, वाजिदपुर, चकनवाला व तिगरी में स्थापित बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दारानगर गांव में गंगा नदी के जलस्तर में आठ इंच की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Flood posts alerted

विस्तार

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर तहसील क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन गंगा नदी के किनारे बसे गांवों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश व बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। खादर क्षेत्र के गांव पपसरी खादर, देवीपुरा, रसूलपुर भांवर, मुकारमपुर, शाहजहांपुर, सीपीया फार्म, चांदरा फार्म, इब्राहीमपुर, विशावली, शीशोवाली, लठीरा, दारानगर आदि गंगा नदी के किनारे बसे हुए हैं। साल दर साल बारिश के सीजन में इन गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। लगातार हो रही बारिश से भी बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव राज ने बताया कि तहसील क्षेत्र में गांव आजमपुर, शेरपुर, वाजिदपुर, चकनवाला व तिगरी में स्थापित बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। सभी लेखपालों को हर समय सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि दारानगर गांव में गंगा नदी के जलस्तर में आठ इंच की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed