फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   flood in amroha

खेतों को काटते हुए ओसीदा जगदेवपुर की ओर बढ़ीं गंगा

Thu, 11 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 11 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
flood in amroha
गजरौला के गांव ओसीदा जग्देपुर मार्ग पर गंगा का पानी आने से यूं गुजर रही भैंसा गाड़ी। - फोटो : amarujala
उत्तराखंड के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश जारी है। इससे हरिद्वार-बिजनौर बैराज से रोजाना पानी छोड़ा जा रहा है। नतीजतन गंगा में उतार-चढ़ाव के साथ उफान भी जारी है। इधर, इन हालात में गंगा ने कटान भी शुरू कर दिया है। गंगा खेतों को काटते हुए ओसीदा जगदेवपुर गांव की तरफ बढ़ रही हैं। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई, लेकिन खतरा अभी बरकरार है।
विज्ञापन


बुधवार को हरिद्वार बैराज से 62369 क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 99139 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा में उफान जारी है। इधर जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई, आज ब्रजघाट का जलस्तर 198.10 मीटर और तिगरी का जलस्तर 200.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन ब्रजघाट का जलस्तर 198.20 मीटर और तिगरी का जलस्तर 200.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया था7 इससे बाढ़ का खतरा अभी बरकरार है।
विज्ञापन


नदी अभी भी खतरे के निशान क्रमश: 199.34 मीटर और 202.20 मीटर के काफी करीब है। इससे ब्रजघाट और तिगरी के बीच स्थित खादर ग्राम ओसीदा जगदेवपुर में हालात खतरनाक स्थिति में हैं। आलम ये है कि खेतों में घुसा गंगा का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को अपने-अपने खेतों पर जाने के लिए करीब चार फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव के मुख्य मार्ग पर गंगा के पानी के भराव का आलम ये है कि यहां भैंसा गाड़ी भी पानी में डूब कर निकलती है।  ग्रामीणों का कहना है कि हर साल यहां गंगा      का पानी उतर आता है। इसी तरह बारिश हुई तो कई गांव से संपर्क   टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed