फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   flag hosting in amroha district

आन बान शान का प्रतीक लहराया तिरंगा, चहुंओर गणतंत्र दिवस की धूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
flag hosting in amroha district
अमरोहा। गणतंत्र दिवस मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, निजी संस्थानों में आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराया। भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कहा कि दुनिया का सबसे बेहतर संविधान भारत का है। जो विभिन्नता में एकता के धागे को और मजबूत करता है। सभी से कानून के पालन की अपील की गई। एक दूसरे के बीच मिठाई बांटी गई। देश की तरक्की के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। भूतपूर्व सैनिकों और सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में योगदान करने वाले को सम्मानित किया। इन लोगों को शॉल ओढ़ाया गया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। कहा कि संविधान सबसे अच्छा और बेहतर है। हम सभी लोग संविधान का अक्षरश: पालन करें, क्योंकि यह सभी के अधिकार का रक्षक है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के विकास के लिए कोशिश कर रही है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। दूसरों को लाभान्वित कराएं यह देश की बेहतर सेवा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्र और झंडा गान को सुनाया। वहीं कन्या गुरुकुल विद्यालय च्योटिपुरा की छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत सुनाया। आयुष्मान योजना के तहत बेहतर काम करने पर जिला संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके गुप्त को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजय बंसल, डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान, डॉ. अफसर परवेज, हरि सिंह मौर्य, अब्दुल रऊफ आदि रहे। विकास भवन में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान डीडीओ प्रदीप यादव, समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, डीपीआरओ वाचस्पति झा आदि रहे। तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने तिरंगा लहराया। इस दौरान तहसीलदार अभय सिंह, सब रजिस्ट्रार मनीष सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार के अलावा कर्मचारी रहे। जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी हरमिक सिंह ने झंडा फहराया। सीएचसी में डॉ. उमर फारुक ने झंडारोहण किया। प्रधान डाकघर में पोस्ट मास्टर ने झंडारोहण किया। बीएसए कार्यालय में बीएसए चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इसके अलावा नगर पालिका में अध्यक्ष शशि जैन ने झंडारोहण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी, सभासद नूर फैजी, कमर नकवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed