फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five years imprisonment to convict for attempting to rape an innocent

मासूम से दुष्कर्म की कोशिश में दोषी को पांच साल कारावास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to convict for attempting to rape an innocent
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश में दोषी को पांच साल कारावास
विज्ञापन

- देहात थानाक्षेत्र में सात साल पहले की घटना, जमानत पर था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। सात साल पहले मासूम से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को न्यायालय ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीन हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। आरोपी जमानत पर बाहर था उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है।

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में 6 अगस्त 2013 की है। यहां एक कालोनी में मजदूर का परिवार रहता है। पड़ोस में रहने वाले गैर समुदाय के अर्जुन ने उसकी छह साल की बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। मासूम ने यह बात अपने परिजनों को बताई। पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष (पॉक्सो) प्रथम अवधेश कुमार सिंह की अदालत में विचाराधीन चल रहा था। मंगलवार को न्यायालय ने मुकदमे में सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट बसंत सिंह सैनी ने पैरवी की। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने अर्जुन को दोषी करार दिया और पांच साल कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 3000 रूपये का जुर्माना लगाया है। सुनवाई के बाद आरोपी को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed