फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five year old innocent dies after being crushed under e rickshaw

Amroha News: ई रिक्शा के नीचे दबकर पांच साल के मासूम की मौत

Sun, 03 Nov 2024 03:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Five year old innocent dies after being crushed under e rickshaw
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर भूड़ में घर के बाहर खेल रहे शिफान (5) की ई रिक्शा के नीचे दबकर मौत हो गई। मासूम की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन फूट फूट कर राेने लगे। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भगवानपुर भूड़ निवासी सलमान का पांच साल का बेटा शिफान शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय वहां से गुजर रहा एक ई रिक्शा पलट गया। मौके पर खेल रहा शिफान ई रिक्शा के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने ई रिक्शा को सीधा किया और शिफान को बाहर निकाला। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ई रिक्शा चालक भी सलमान के परिवार से संबंधित है। इस कारण से सलमान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed