{"_id":"6851d26de853dc0268053d4b","slug":"five-private-hospitals-of-amroha-are-also-involved-in-taking-payment-in-wrong-manner-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142034-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गलत तरीके से भुगतान लेने में अमरोहा के भी पांच निजी अस्पताल शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गलत तरीके से भुगतान लेने में अमरोहा के भी पांच निजी अस्पताल शामिल
Wed, 18 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) से गलत तरीके से भुगतान लेने वाले प्रदेशभर के 39 अस्पतालों की सूची में अमरोहा के भी पांच अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों आयुष्मान योजना से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में यह अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर सकेंगे। स्थानीय स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग को एक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से गलत भुगतान लेने की शिकायत मिली है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शासन से निर्देश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी अस्पतालों के पंजीयन की निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, स्थानीय स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा हुआ है। विभागीय जानकारों का कहना है कि प्रकरण की जांच में कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का फंसना तय है। जांच में कई स्तरों पर लापरवाही भी मिली है। फिलहाल जिन अस्पतालों को अनियमित भुगतान प्राप्त हुआ है, उन्हें योजना से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह अस्पताल हैं शामिल
अनियमित भुगतान लेने के संबंध में वसूली नोटिस भेजा गया है। शासन से संबद्धता निलंबित वाले अस्पतालों में अमरोहा के यूनिक अस्पताल, ऑन्कोकेयर कैंसर अस्पताल, डॉ. केसी मेमोरियल गुप्ता अस्पताल, डिवाइन हेल्थकेयर और यूनिक हास्पिटल एंड अट्रासाउंड सेंटर अमरोहा शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अस्पतालों पर आयुष्मान संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई साचीज ने की है। जिला स्तर से इसका कोई संबंध नहीं हैं। नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से गलत भुगतान लेने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी।