{"_id":"6a57ea0ffbdf129182049539","slug":"five-people-including-four-members-of-a-family-injured-in-a-rabid-dog-attack-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-168313-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पागल कुत्ते के हमले में एक परिवार के चार लोगों समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पागल कुत्ते के हमले में एक परिवार के चार लोगों समेत पांच घायल
विज्ञापन
हसनपुर। गांव बाईखेड़ा मिलक में बुधवार की दोपहर पागल कुत्ते ने घर में घुसकर मासूम बच्ची समेत परिवार के चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्ते को दौड़ाया तो उसने रास्ते में एक अन्य युवक को भी काटकर घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में रेफर कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा मिलक निवासी किसान जयपाल सिंह बुधवार की दोपहर परिवार के साथ घर पर बैठे थे। इसी दौरान एक पागल कुत्ता घर में घुस आया और जयपाल, ओमवती, जगवती, जगदीश व मासूम बच्ची राधिका पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को दौड़ाया। इस दौरान कुत्ता लठीरा गांव को जाने वाले रास्ते पर भागने लगा और रास्ते में लठीरा निवासी बाबूराम पर को काटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मासूम राधिका को रेफर किया गया है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई है, जबकि बच्ची को रेफर किया गया है।