फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five panchayats selected for CM Panchayat Incentive Award

Amroha News: सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुनीं पांच पंचायतें

Fri, 11 Apr 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Five panchayats selected for CM Panchayat Incentive Award
अमरोहा। जिले की पांच पंचायतों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया है। योजनाओं का सही क्रियान्वयन और विकास कार्यों के लिए इन पंचायतों का चयन हुआ है। पांचों पंचायतों को कुल 1.20 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी, जो विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के मानकों पर जिले के पांच पंचायतें खरी पाई गई थी। इनका चयन गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ व हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए गए कार्यों में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों के रूप में बेहतर कार्य करने पर किया गया था। पुरस्कार पाने वाली पंचायतों में अमरोहा ब्लॉक की जमना खास पहले व शाहिदपुर दूसरे, धनौरा ब्लॉक की ढ्योटी तीसरे, गजरौला ब्लॉक की कांकाठेर चौथे व जोया ब्लॉक की खाता पांचवें स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन

पहले स्थान पर रहने वाली जमना खास पंचायत को 35 लाख, दूसरे स्थान पर रही शाहिदपुर पंचायत को 30 लाख, तीसरे स्थान पर रही ढ्योटी को 25 लाख, चौथे स्थान पर रही कांकाठेर को 20 लाख व पांचवें स्थान पर रही खाता ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article