फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five overhead tanks will be built in Gajraula

Amroha News: गजरौला में बनेंगे पांच ओवरहेड टैंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Five overhead tanks will be built in Gajraula
गजरौला। नगर क्षेत्र में नागरिकों को घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जल निगम पांच ओवरहेड टैंक बनवाएगा। वहीं एक स्थान पर नलकूप लगाया जाएगा। जल निगम ने ओवरहेड टैंक के लिए जमीन देख कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन

वर्ष-2011 की जनगणना के मुताबिक गजरौला नगर की आबादी 55048 है। जबकि इस समय जनसंख्या एक लाख के करीब हो सकती है। नगर क्षेत्र में जलकल विभाग के 2080 कनेक्शनधारक हैं। जिनको नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की जाती है। अधिकांश घरों में लोग अपने निजी संसाधनों और आस पास लगे हैंडपंप से पानी का इंतजाम कर रहे हैं। अब जल निगम (शहरी) को नगर क्षेत्र में घर-घर पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा गया है कि एक भी घर ऐसा नहीं रहना चाहिए, जिसमें पाइप लाइन से पानी न पहुंचे। नगर पालिका से जमीन दिखाने को कहा। जिस पर ओवरहेड टैंक बनाए जा सकें।
विज्ञापन

फिलहाल नगर पालिका ने जलाल नगर, तिगरिया भूड़, भरतियाग्राम, नाईपुरा, भानपुर में भूमि दिखाई। वहीं नगर पालिका कार्यालय के निकट नलकूप लगाने को कहा है।

जल निगम के जेई जोगेंद्र सिंह का कहना है कि घर-घर पानी पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। ओवरहेड टैंक बनाने के लिए जमीन भी देख ली गई है। कुछ दिनों बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed