फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   five officers and emplyees were caugth taking bribe in ten years

Amroha News: दस साल में पांच अधिकारी-कर्मचारी घूस लेते पकड़े गए

Wed, 03 May 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
five officers and emplyees were caugth taking bribe in ten years
अमरोहा। एंटी करप्शन की टीम जनपद में पहले भी कई बार दस्तक दे चुकी है। पिछले 10 सालों में टीम ने पांच सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। जिले में लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर अफसरों के होश उड़े हैं। वही रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी विभाग और सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से पूरा सिस्टम बदनाम हो है। वहीं आमजन का विश्वास खत्म होता जा रहा है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि 13 सिंतबर को एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने कचहरी चौकी में तैनात दरोगा नन्हे बाबू को शहर के एक पेट्रोल पंप पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने ये रिश्वत मुकदमे में चार्जशीट लगाने के नाम पर वादी के पति से ली थी। एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा के खिलाफ डिडौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके तेरह दिन बाद एक बार फिर एंटी करप्शन की टीम ने अपर जिला सूचना अधिकारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले 17 अगस्त 2018 को एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी कानूनगो महेंद्र सिंह को भी पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। कानूनगो ने जोया क्षेत्र के श्यौनाली गांव निवासी किसान शहजाद यूसुफ से लाखों रुपये लेने के बाद भी चक बिगाड़ दिया था। सही करने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे। वहीं 2013 में पपसरा चौकी में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा था। जबकि मंगलवार को जेई अखिलेश को एंटी करप्शन की टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत देते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed