{"_id":"60e89fa18ebc3ec7f066b122","slug":"five-notices-including-ddo-and-pd-issued-on-delay-in-house-construction-jpnagar-news-mbd395144595","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान निर्माण में देरी पर डीडीओ और पीडी समेत चार को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान निर्माण में देरी पर डीडीओ और पीडी समेत चार को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पीएम आवास देहात के निर्माण में तेजी नहीं आ सकी है। 31 जुलाई अंतिम डेडलाइन है, लेकिन अभी 54 प्रतिशत मकान अधूरे हैं। 951 लाभार्थियों के मकान को 21 दिन में पूरा कराना चुनौती पूर्ण है। निर्माण में शिथिलता बरकरार रहने पर सीडीओ ने डीडीओ और परियोजना निदेशक (डीआरडीए) समेत सभी तीन बीडीओ को नोटिस जारी किया है। दरअसल तीन बीडीओ के पास चार ब्लॉकों का कार्यभार है। सीडीओ ने कहा कि मकान पूरा नहीं करने पर शासन को अवगत कराने की चेतावनी दी है।
जिले के छह ब्लॉक में पीएम आवास देहात के कुल 1,774 आवास बनाए जाने हैं। हालांकि अभी 823 मकान बनाए चुके हैं। अपर मुख्य सचिव ने 31 जुलाई तक मकान के निर्माण कराने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक विकास अधिकारी बीडीओ को निर्देशित किया कि मकान के निर्माण में तेजी लाएं। इसको लेकर शुक्रवार को समीक्षा की गई। ब्लॉक समीक्षा करने पर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। मकान निर्माण के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी परियोजना निदेशक (डीआरडीए) मिथिलेश तिवारी के पास है।
खास बात यह है कि इनके पास अमरोहा के बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार भी है। वहीं डीडीओ प्रदीप यादव के पास जोया के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार है। जिलास्तरीय अधिकारियों के ब्लॉक क्षेत्र में काम में तेजी नहीं आ सकी है। अमरोहा में 270 मकान के सापेक्ष महज 122 मकान बनाए जा चुके हैं। वहीं जोया में 471 के सापेक्ष 289 मकान बनाए गए हैं। इसके अलावा गजरौला के बीडीओ सत्येंद्र कुमार, धनौरा के बीडीओ मोहम्मद जाकिर, हसनपुर और गंगेश्वरी के बीडीओ रोहिताश कुमार को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ब्लॉक------------अधूरे भवन
गजरौला--------83
गंगेश्वरी---------92
अमरोहा--------122
धनौरा----------122
हसनपुर--------243
जोया-----------289
पीएम आवास देहात के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई है। ब्लॉकों में निर्माण कार्यों की प्रगति सही नहीं मिली। डीडीओ, परियोजना निदेशक डीआरडीए समेत तीन बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। सभी लोगों को चेतावनी दी गई है। चंद्रशेखर शुक्ल, सीडीओ