{"_id":"68fa92728370617575036c7d","slug":"five-major-places-of-the-city-will-be-illuminated-with-rs-20-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-150243-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 20 लाख से जगमग होंगे नगर के पांच प्रमुख स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 20 लाख से जगमग होंगे नगर के पांच प्रमुख स्थान
Fri, 24 Oct 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर पालिका नगर के पांच प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट लगाएंगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पालिका निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्य बाजार में पथ प्रकाश की व्यवस्था सोलर लाइट से कनेक्ट की जा रही है। इसके अलावा नगर के पांच प्रमुख स्थानों पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से पांच हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। जिन स्थानों पर लाइटें लगाई जा रही हैं। उनमें कंचन बाजार स्थित मुख्य कब्रिस्तान, मोहल्ला कटरा में स्थित अंसारी कब्रिस्तान, सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर, रामलीला मैदान के सामने प्राचीन शिव मंदिर के बाहर व अंबेडकर पार्क शामिल है।