फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five lakh rupees were stolen from the account of BSF jawan posted in West Bengal

Amroha News: पश्चिम बंगाल में तैनात बीएसएफ जवान के खाते से पांच लाख रुपये उड़ाए

Sat, 01 Mar 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were stolen from the account of BSF jawan posted in West Bengal
अमरोहा। पश्चिम बंगाल में तैनात अमरोहा के बीएसएफ जवान के खाते से साइबर ठगों ने पांच लाख रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित बीएसएफ जवान की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित बीएसएफ जवान रजबपुर थानाक्षेत्र के पपसरा गांव के रहने वाले हैं।उनकी तैनाती वर्तमान में पश्चिमी बंगाल में है। उनका खाता नगर कोतवाली क्षेत्र में आजाद मार्ग स्थित एसबीआई शाखा में है। वह जनवरी 2024 में एक महीना कि छुट्टी आए थे। 4 जनवरी को साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इस दौरान ठगों ने हुकम सिंह के खाते से पांच लाख रुपये निकाल कर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। जब हुकम सिंह के मोबाइल पर खाते से पैसे निकाले जाने का संदेश मिला तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने फौरन ही बैंक के टोल फ्री नबंर पर काल कर खाते से रुपये के लेनदेन पर रोक लगवाई। मामले में साइबर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed