फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five lakh rupees and jewellery stolen from farmer's house, daughter's wedding postponed

Amroha News: किसान के घर से पांच लाख रुपये और जेवर चोरी, बेटी की शादी टली

Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees and jewellery stolen from farmer's house, daughter's wedding postponed
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बेटी की शादी की तैयारी में जुटे किसान के घर का ताला तोड़कर चोर पांच लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। किसान की पत्नी खेत से लौटीं तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। किसान ने बताया कि अब तय समय पर शादी नहीं हो पाएगी।

मामला नगर से सटे गांव तिगरिया खादर का है। गांव निवासी ब्रह्म सिंह किसान हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से गजरौला गए थे। पत्नी भागवती घर पर ताला लगाकर खेत पर काम करने गई थीं। वह दोपहर दो बजे के बाद तक खेत पर रहीं। इस दौरान ताला तोड़कर चोर घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन

चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे सोने-चांदी के आभूषण व जुटाए गए पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। पत्नी के घर लाैटने पर घटना की जानकारी हुई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---





पशु और सब्जी बेचकर जुटाए थे रुपये-गहने

तिगरिया खादर निवासी ब्रह्म सिंह साधन संपन्न किसान हैं। उनके पास जमीन के साथ दो ट्रैक्टर हैं। वह गांव के किसानों से सब्जी खरीद कर दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी-मार्च में बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। बेटी की शादी के लिए ही उन्होंने रुपये जोड़ कर रखे थे। बताया कि तीन पशु बेचने के साथ ही सब्जी बेचकर रुपये जुटाए थे। चोरी के कारण अब समय पर बेटी की शादी भी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed