{"_id":"64bd7efe8dd4dd59050b4f94","slug":"five-injured-including-father-and-son-in-separate-accidents-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-1607-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडोली (अमरोहा)। हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र समेत पांंच लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार की देर रात पीलीभीत रोड बरेली के पीरवहोरा निवासी अमित व मुरादाबाद के रामगंगा विहार एलआईसी आॅफिस के पास निवासी विपिन कुमार मुरादाबाद से गजरौला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित बुढ़नपुर के सामने उनकी बाइक क्रेन से टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव मंगूपुरा निवासी छोटे लाल अपने पुत्र राजेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव पपसरा रिश्तेदारी में जा रहे थे। जबकि दूसरी ओर से बाइक सवार जयप्रकाश सिंह बरेली के पिपरिया निवासी मुरादाबाद पीडब्ल्यूडी कार्यालय में चालक के पद पर तैनात हैं, रविवार को अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही उनकी डिडौली फ्लाईओवर के पास पहुंची तभी पीछे से आई अज्ञात कार ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों बाइकों पर सवार घायल पिता पुत्र व जयप्रकाश को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
-- -- -- -- --