फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five including companions trapped in the murder of the watchman

चौकीदार की हत्या में साथी सहित पांच फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:57 AM IST
सार

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी चौकीदार तीरथ की छह महीने 20 दिन पूर्व हुई हत्या में उसका साथी चौकीदार और चार अन्य फंस गए हैं।वह अपने साथी बबलू के गलत कार्यों का विरोध करता था।न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने चौकीदार बबलू व उसके चार साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Five including companions trapped in the murder of the watchman

विस्तार

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी चौकीदार तीरथ की छह महीने 20 दिन पूर्व हुई हत्या में उसका साथी चौकीदार और चार अन्य फंस गए हैं। थाना पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर सुल्तानठेर निवासी चौकीदार बबलू व चार साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मूर्ति देवी द्वारा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उनका बेटा तीरथ गजरौला थाना क्षेत्र के आजादपुर में एक फार्म हाउस पर चौकीदार था। गजरौला थाना क्षेत्र के ही सुल्तानठेर निवासी बबलू भी फार्म हाउस पर चौकीदार था। बबलू फार्म हाउस पर देह व्यपार कराता था।
विज्ञापन

इसके अलावा वह जुआ खेलता था और सट्टे की खाईबाड़ी करता था। साथी चौकीदार बबलू के इन गलत कार्यों का तीरथने अपनी मां से भी कई बार जिक्र किया। 20 मार्च-22 को उनका बेटा बेटा तीरथ फार्म हाउस पर गया। 23 मार्चकी शाम आठ बजे मूर्ति देवी की पड़ोसी महिला नारायन देई के पास फोन आया कि तीरथ फार्म हाउस पर नहीं मिल रहा है। अगले दिन तीरथ का शव नेपाल के बरसीम के खेत में मिला। शव का काफी हिस्सा जलाया गया था। वह अपने साथी बबलू के गलत कार्यों का विरोध करता था। जिसको लेकर उसका विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रंजिश में हत्या की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसने थाना पुलिस को आरोपी चौकीदार व के साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन आरोपी बबलू की राजनीतिक पकड़ मजबूत होने और पैसे के दबाव में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसपी को भी शिकायती पत्र दिया। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर वह अदालत की शरण में पहुंची। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने चौकीदार बबलू व उसके चार साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांचके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed