फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five dead, 258 more infected, including former councilor from Corona

कोरोना से पूर्व सभासद समेत पांच की मौत, 258 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five dead, 258 more infected, including former councilor from Corona
अमरोहा। कोरोना से मरने वालों के ग्राफ में मंगलवार को कमी आई है। जिले के विभिन्न इलाकों में कुल पांच पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में हसनपुर के एक पूर्व सभासद और धनौरा में 32 वर्षीय युवक की भी जान चली गई। इसके अलावा 258 संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही 541 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि आरटीपीसीआर की 833 की जांच में 122 संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा एंटीजन जांच 772 की हुई जिसमें 73 संक्रमित मिले हैं वहीं ट्रूनेट की 29 की जांच में 11 संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा निजी लैब में 52 कोविड पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि गजरौला में 31, हसनपुर में 36, धनौरा में 42, जोया में 45 और अमरोहा में 106 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही ब्लॉक के चार कर्मचारी, कोविड अस्पताल के दो कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय का एक, जिला अस्पताल का एक, एक गांव में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही एक डाक कर्मचारी, सीएचसी कर्मचारी एक, गजरौला की दो निजी फैक्टरी में सात कर्मचारी संक्रमित हैं। हसनपुर के एक गांव में 10 और सीएचसी का कर्मचारी के अलावा बिजलीघर में एक संक्रमित है। इसके अलावा धनौरा में तीन मृतकों में 32 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय व्यक्ति और 59 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं हसनपुर में एक 43 साल के पूर्व सभासद और अमरोहा का 50 साल का व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed