फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   five children get ill to took albendazole tablet in amroha

अमरोहा में कीड़े मारने की गोली खाने से पांच की हालत बिगड़ी

Sat, 11 Aug 2018 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बछरायूं/मंडी धनौरा (अमरोहा)।
ब्यूरो/अमर उजाला,बछरायूं/मंडी धनौरा (अमरोहा)। Updated Sat, 11 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
five children get ill to took albendazole tablet in amroha
दवाई - फोटो : demo pic
पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर पांच स्कूली छात्राओं की हालत बिगड़ गई। छात्राओं की हालत देखकर स्कूल में खलबली मच गई। आनन-फानन में वहां तैनात शिक्षक उनको लेकर धनौरा के सरकारी अस्पताल लाएं। अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई है। सूचना मिलने पर अभिभावक भी स्कूल व अस्पताल पहुच गए थे। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मूंढाखादर के प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को बच्चों को कीड़े मारने की दवा खिलाई गई थी। दवा खाते ही गांव की छात्रा शबनूर, साजिया व सना समेत दो अन्य की हालत बिगड़ने लगी। चक्कर आने के साथ उनको बेहोशी छाने लगी। घबराहट के कारण वह परेशान थी। छात्राओं की बिगड़ी हालत देख कर शिक्षक के हाथ पांव-फूल गए। उन्होंने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी होने पर अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। एक अभिभावक ने अपनी बच्ची का इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया, जबकि शेष को धनौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका             इलाज किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed