{"_id":"67d08b11aca1371dc30ad027","slug":"five-accused-involved-in-the-murder-of-an-old-man-sent-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-135889-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वृद्ध की हत्या में शामिल पांच आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वृद्ध की हत्या में शामिल पांच आरोपियों को भेजा जेल
Wed, 12 Mar 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
कुआंखेड़ा (अमरोहा)। गांव कुआंखेड़ा में शनिवार को भूमि विवाद में गोली मारकर वृद्ध की हत्यार के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संघर्ष में शामिल मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
थाना मंडी धनौरा के गांव कुआखेड़ा में शनिवार को भूमि के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने गांव निवासी अब्दुल सलाम उर्फ सुखवा (50) को गोली मारकर घायल कर दिया था। संघर्ष में सुखवा की पत्नी अख्तरी व पुत्र नबाब भी घायल हो गए थे। सुखवा को सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। नबाब की ओर से हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक सुुखवा के पुत्र की तहरीर पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व बलवा आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नामजद आरोपी अनिल निवासी मिलक मोतीखेड़ा थाना धनौरा, विपांशु निवासी हैबतपुर गोसाई थाना गजरौला, लोकेश पुत्र पुखराज निवासी पेलीतगा थाना धनौरा, दीपक निवासी रतनपुर खुर्द थाना नौगांवा सादात व अतुल निवासी कंजरबसेड़ा थाना धनौरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि घटना में शामिल थाना रजबपुर के गांव आरिफपुर माफी निवासी रितिक समेत अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। रितिक पर रजबपुर थाने में कई अपराधिक केस दर्ज हैं।