{"_id":"67eafec6e4b889505009cd76","slug":"first-read-namaz-and-then-prayed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137115-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पहले पढ़ी नमाज फिर मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पहले पढ़ी नमाज फिर मांगी दुआ
Tue, 01 Apr 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा की ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते नमाजी। संवाद
अमरोहा। खुशियों का त्योहार ईद सोमवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। खुदा की बारगाह में सजदे में सिर झुकाकर लोगों ने मुल्क में अमन चैन और कौम की सलामती की दुआ की। तकरीर में कुरान और हदीस की रोशनी में जिंदगी को गुजारने पर जोर दिया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही। सड़कों पर पाबंदी के चलते ईदगाह के भीतर ही नमाज पढ़ी। ड्रोन से निगरानी की गई। डीएम और एसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। छतों पर तैनात रहे पुलिस के जवानों ने संदिग्धों पर नजर रखी। आईबी-एलआईयू की टीम ने ईदगाह परिसर व संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की।
सोमवार सुबह छह बजे से शाह विलायत दरगाह जाने वाले सभी रोड पर चहल-पहल थी। बिजनौर रोड, लकड़ा मोहल्ला और जामा मस्जिद की ओर से आने वाले रास्ते पर नए कपड़े पहने लोगों का हुजूम आ रहा था। सभी को ईदगाह में पहुंचने की जल्दी दिखी। अमरोहा शहर की ईदगाह पर मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद आसिम, जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद मुशाहिद, शिया जामा मस्जिद में इमाम-ए-जुमा मौलाना डाॅ. मोहम्मद सियादत नकवी, मदरसा शाही चबूतरा में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली, नौगावां सादात की ईदगाह पर मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी तो वहीं शिया जामा मस्जिद में मौलाना मसरूर अब्बास ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
शहर में दाऊद सराय रोड स्थित मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी ने ईद की नमाज की इमामत की। जोया की रजा ईदगाह में कारी हामिद अली, ईदगाह अमरोहा रोड पर मौलाना आलिम तथा कब्रिस्तान वाली मस्जिद में मौलाना मोहम्मद इदरीस ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा के लिहाज से ईदगाह पर एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभाला। ईदगाह के उत्तर-पश्चिम छोर पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
बड़े वाहनों पर रहा प्रतिबंध
ईदगाह के उत्तर में बाग के किनारे, ईदगाह से धनौरा रोड पर जाने वाले मार्ग पर, ईदगाह के मुख्य द्वार पर, ईदगाह के पीछे पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। ईदगाह पर एलआईयू की टीम सक्रिय रही। उन्होंने संदिग्धों पर नजर रखी। सुबह से ही टीपीनगर चौराहे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। नत्थे खां की मस्जिद, पनबाड़ी तालाब, शाहविलायत चौराहा और लकड़ा चौराहा पर बड़े वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जिलेभर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। कहीं कोई विवाद नहीं हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फेसबुक, व्हाट्स एप और मोबाइल पर दी मुबारकबाद
ईद के मौके पर मोबाइल के साथ ही फेसबुक और व्हाट्सएप से भी खूब संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। बुधवार रात से लोग एक-दूसरे को संदेश देने में लग गए। खासकर वे लोग जो अपने परिवार से दूर हैं परिजनों ने उन्हें मोबाइल से मैसेज या फिर फोन करके ईद की मुबारकबाद दी।