{"_id":"687d55ed9c46cbcde20b8b36","slug":"first-he-prayed-with-folded-hands-and-then-stole-the-donation-box-arrested-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-144161-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पहले हाथ जोड़कर पूजा फिर चुराया दानपात्र, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पहले हाथ जोड़कर पूजा फिर चुराया दानपात्र, गिरफ्तार
Mon, 21 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से दो हजार रुपये के अलावा मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
देहात थानाक्षेत्र के अतरासी मार्ग पर गांव इमली वाली मढैय्या में श्रीहनुमान मंदिर स्थित है। 16 जुलाई की दोपहर मंदिर में पहुंचे एक युवक ने पहले हाथ जोड़कर पूजा की थी। इसके बाद वह मंदिर परिसर में रखा दान पात्र चोरी कर बाहर ले गया। जहां उसका साथी पहले से ही बाइक पर मौजूद था। दोनों बाइक पर दानपात्र रखकर भाग गए थे। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने 300 कैमरों की फुटेज खंगाली
चोरी का खुलासा करने में लगभग 300 कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आरोपी का चेहरे का मिलान करते हुए संदिग्ध बाइक को भी ट्रेस किया गया। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी मनोज की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के दौरान मनोज ने मंदिर से दानपात्र चोरी की घटना कबूल की। बताया कि उसका दूसरा साथी मुरादाबाद जिले के छजलैट थानाक्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी सतेंद्र है। दोनों नशा करते हैं और शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।