फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First exploitation, then refusal to marry... now the relationship has been broken, a case has been filed.

Amroha News: पहले शोषण, फिर शादी से इन्कार... अब तुड़वाया रिश्ता, मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
First exploitation, then refusal to marry... now the relationship has been broken, a case has been filed.
डिडौली। शादी का झांसा देकर पड़ोसी गांव की युवती से ककराली गांव निवासी खलील ने यौन शोषण किया। उसके अश्लील फोटो बना लिए। पीड़िता उसके घर पहुंची तो धक्के देकर निकाल दिया। पुलिस ने खलील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र निवासी किसान की 23 वर्षीय बेटी करीब डेढ़ साल पहले रिश्तेदारी में ककराली गांव गई थी। वहां उसकी मुलाकात ककराली निवासी खलील से हुई। खलील ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि खलील ने युवती के अश्लील फोटो बना लिए। युवती ने शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा। करीब दो सप्ताह पहले युवती खलील के घर पहुंच गई और शादी करने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

आरोप है कि खलील ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। घर लौटी युवती ने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद किसान ने पीड़िता का रिश्ता दूसरे गांव के युवक से तय कर दिया। 26 अक्तूबर को शादी होनी थी। आरोप है कि खलील ने मंगेतर के घर जाकर भी अश्लील फोटो दिखा दिए जिससे उसका रिश्ता टूट गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में खलील के खिलाफ यौन शोषण और धमकी के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article