फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First broke the bond of caste, then convinced the family members

अमरोहा: पहले तोड़ा जाति का बंधन, फिर परिजनों को मनाया

Tue, 14 Feb 2023 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
First broke the bond of caste, then convinced the family members
गजरौला। हसनपुर तहसील के फिरोजपुर निवासी पिंटू और रेशमा के बीच प्रेम संबंध परवान चढ़ा और अंतर जातीय होने के बावजूद दोनों ने शादी कर घर बसा लिया। उनके इस विवाह का परिजनों ने विरोध किया, लेकिन प्रेम के आगे उन्हें भी झुकना पड़ा। तीन साल बाद पिंटू के परिजनों ने दोनों को अपना लिया। हसनपुर तहसील के गांव फिरोजपुर निवासी पिंटू भाटी 2008 में मुजफ्फरनगर के कस्बा बघरा में मोबाइल कंपनी में नौकरी करते थे। रेशमा निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से नजदीक आए और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों ने अपने परिजनों से शादी की बात कही, लेकिन वे राजी नहीं हुए। वहीं रेशमा का अन्य लड़के से रिश्ता तय हो गया। इस बीच दोनों ने 28 अगस्त-2010 को परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया, जिसके बाद पिंटू भाटी के परिजनों ने पिंटू व रेशमा को घर में नहीं घुसने दिया। इस बीच पिंटू भाटी के छोटे भाई रिंकू ने पिंटू व रेशमा से बात की। दोनों से घर आने को कहा। रिंकू के समझाने पर तीन साल बाद रेशमा व पिंटू को फिरोजपुर स्थित अपने घर में प्रवेश मिला।
विज्ञापन


दोस्तों के कहने पर पत्नी को राजनीति में उतारा
वर्ष 2017 में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में वार्ड-17 से भाजपा को जिताऊ प्रत्याशी की तलाश थी। मित्र मनोज गुर्जर व सुमित नागर के कहने पर वह पत्नी रेशमा को राजनीति में उतारने के लिए तैयार हुए। भाजपा ने रेशमा को जिला पंचायत सदस्य के लिए टिकट दिया। उनके सामने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य मैदान में उतरीं। युवा होने के कारण रेशमा का जादू मतदाताओं के सिर चढ़ कर बोला। उन्होंने भारी मतों से बसपा की कमलेश को पराजित किया। इसके बाद 2021 में रेशमा को पिंटू भाटी ने वार्ड-20 से मैदान में उतारा। दूसरी बार भी उन्होंने बसपा के प्रत्याशी बबलू डीलर को 58 सौ वोट से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed