फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   firing out of zim

हथियार से लैस युवकों ने की जिम के बाहर की फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
firing out of zim
मंडी धनौरा/चुचैला कलां (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां में शुक्रवार की रात एक दर्जन बाइक पर सवार होकर आए 15-20 युवकों ने एक जिम के बाहर जमकर फायरिंग की। फायरिंग से दहशत फैलाने के बाद युवक जिम के भीतर घुस गए और वहां कसरत कर रहे तीन युवकों को धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावर युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव निवासी कामरान गांव मेें ही जिम चलाता है। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे एक दर्जन बाइक पर सवार होकर आए 15-20 युवकों ने जिम के बाहर आकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि युवक जिम के भीतर घुस गए और कामरान के बारे में जानकारी की। कामरान को वहां ना पाकर हमलावरों ने जिम कर रहे युवकों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। उनके हमले में आसिफ गंभीर घायल हो गया। हमलावर युवकों के जाने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भी मय फोर्स के गांव पहुंच गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। लगभग 20 फायर किए गए। समाचार भेजे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed