फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fireworks will be sold at 12 places in the district

जनपद में 12 स्थानों पर होगी आतिशबाजी की बिक्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fireworks will be sold at 12 places in the district
अमरोहा। जनपद में इस बार आतिशबाजी की बिक्री बारह स्थानों पर होगी। प्रशासन ने इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। अस्थाई लाइसेंस लेकर कारोबारी दुकानें लगा सकेंगे। बगैर अनुमति आतिशबाजी की बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आतिशबाजी की बिक्री वाले स्थानों पर दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी चौबीस घंटे मुस्तैद रहेंगे। उधर, दिवाली वाली रात केवल दस बजे तक आतिशबाजी की जा सकेगी।
विज्ञापन

डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए 12 स्थान चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित स्थानों पर ही संबंधित एसडीएम स्तर से अस्थायी लाइसेंस लेकर आतिशबाजी की बिक्री की जा सकेगी। बिना अनुमति अन्य किसी भी स्थान पर आतिशबाजी की बिक्री होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। जिन स्थानों पर आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी, वहां आग से बचाव के लिए भी जरूरी सभी इंतजाम अनिवार्य रूप से करने होंगे। इसके अलावा दिवाली वाली रात को केवल दस बजे तक आतिशबाजी की जा सकेगी। इसके बाद पटाखे छोड़ने पर पाबंदी है।
विज्ञापन

---
जिले में इन स्थानों पर होगी आतिशबाजी की बिक्री -
- अमरोहा- जेएस हिंदू इंटर कॉलेज मैदान, नगर पालिका टाउन हॉल का मैदान
- डिडौली, रामलीला मैदान जोया
- नौगावां सादात- खेड़ी मोड़, बीलना पुल
- अमरोहा देहात- कैलसा बॉर्डर, बुध बाजार
- मंडी धनौरा- रामलीला मैदान
- गजरौला- रमाबाई आंबेडकर डिग्री कॉलेज मैदान
- बछरायूं- एनडीपी स्कूल मैदान
- हसनपुर- नुमाइश ग्राउंड
- सैदनंगली- रामलीला मैदान
- आदमपुर- रामलीला मैदान
- ढवारसी- प्राइवेट बस अड्डा
- रहरा- स्टेट बैंक से बस अड्डे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed