{"_id":"6359534b45219e6164231a9d","slug":"fire-in-wiring-of-sohrab-depot-bus-mother-jumped-from-bus-after-throwing-her-son-both-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: बस में लगी आग, बेटे को खिड़की से फेंक खुद भी कूदी मां, यात्रियों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: बस में लगी आग, बेटे को खिड़की से फेंक खुद भी कूदी मां, यात्रियों में मची अफरातफरी
Wed, 26 Oct 2022 09:03 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा)
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:03 PM IST
सार
ये हादसा दिल्ली मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने हुआ। बुधवार को करीब चार बजे सोहराब डिपो की बस का मेरठ से बरेली जा रही थी।
विज्ञापन
अपने बेटे को खिड़की से फेंकने के बाद मां भी कूदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सवारी लेकर बरेली जा रही सोहराब डिपो की बस की हेडलाइट की वायरिंग में आग लग गई। बस में धुआं उठता देख सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। एक महिला यात्री ने बस से अपने बेटे को फेंक दिया और खुद भी खिड़की से कूद गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। किसी तरह चालक ने बस को रोककर सवारियों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद सवारियों को दूसरे बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
ये हादसा दिल्ली मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने हुआ। बुधवार को करीब चार बजे सोहराब डिपो की बस का मेरठ से बरेली जा रही थी। बस में चालक प्रदीप और परिचालक अंकित थे। करीब 45 यात्री सवार थे। जैसे ही बस रजबपुर थानाक्षेत्र में वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची तभी अचानक बस की हेडलाटल के वायरिंग में आग लग गई। थोड़ी देर में धुआं उठने लगे। धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इससे पहले चालक बस को रोकता, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस रूकते ही यात्री भगदड़ करते हुए निकलने लगे। इससे पहले ही मेरठ निवासी महिला यात्री अमिता ने पहले अपने बेटे हरसू को खिड़की के जरिए बाहर फेंका और फिर खुद ने भी उसी खिड़की से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
चालक ने बस को रोककर सवारियों को बाहर निकला। जबकि घायल मां-बेटे को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को मेरठ के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रमेश सहरावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि बस में लगी लाइट में स्पार्किंग हुई थी। जिससे तार जल गए। महिला घबराकर बस से कूद गई थी। बस के चालक और परिचालक ने स्पार्किंग पर काबू पा लिया है। बस में सवार अन्य सभी यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेज दिया है।