{"_id":"68716e2bbb14093b5d0b2ec3","slug":"fire-in-the-electricity-control-panel-of-vikas-bhawanfire-in-the-electricity-control-panel-of-vikas-bhawan-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-143521-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विकास भवन के बिजली कंट्राेल पैनल में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विकास भवन के बिजली कंट्राेल पैनल में आग
Sat, 12 Jul 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। विकास भवन के बिजली कंट्रोल पैनल में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाया। आग लगने से विकास भवन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे काफी देर तक कामकाज प्रभावित रहा। विकास भवन में एक साल में तीसरी बार आग लगने की घटना हो चुकी है।
विकास भवन में भूतल पर बिजली कंट्रोल रूम का पैनल बना है जहां से पूरे विकास भवन के दफ्तरों में बिजली की सप्लाई होती है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली कंट्रोल पैनल में आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय विकास भवन के कुछ ही दफ्तर खुले थे। दफ्तर में वहां मौजूद लोगों ने अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया गया।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बिजली अधिकारियों को विकास भवन में आग लगने की सूचना दी। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए तथा लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। आग लगने का कारण ओवरलोड व शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के कारण काफी देर तक दफ्तरों में काम काज प्रभावित रहा। कुछ समय बाद जनरेटर से बिजली आपूर्ति कर कामकाज शुरू किया गया।