{"_id":"62c49e9c99d67f5d783a1768","slug":"fire-in-the-air-handlink-of-the-industrial-unit-gajraula-news-mbd433673777","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक इकाई के एयर हैंडलिंक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक इकाई के एयर हैंडलिंक में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक औद्योगिक इकाई के एयर हैंडलिंक में शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा तफरी मच गई। फायरब्रिगेड को सूचना देकर कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर सीएफओ दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले ही काफी नुकसान हो गया था।
घटना धनौरा मार्ग पर एक बड़ी औद्योगिक इकाई में मंगलवार सुबह दस बजे की है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किंटी वर्मा ने बताया कि फायरब्रिगेड को मंगलवार की सुबह सवा दस बजे सूचना मिली कि दवाई बनाने की एक औद्योगिक इकाई में शार्ट सर्किट से आग लगी है। इकाई की फायरब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन काबू में नहीं आ रही है। सूचना मिलते ही वह स्टाफ के साथ फैक्टरी में पहुंचे। देखा कि फैक्टरी में जो उपकरण अंदर की हवा को बाहर निकाल कर बाहर की शुद्घ हवा को खींचता है, उसमें आग लगी है। जिससे फैक्टरी में अफरा तफरी मची थी। उन्होंने फैक्टरी की फायरब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। सीएफओ ने बताया कि समय पर काबू नहीं पाया जाता तो आग विकराल रूप ले सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। आग से कितना नुकसान हुआ है, यह रिपोर्ट कंपनी के अधिकारी बाद में देंगे।