{"_id":"600338498ebc3e30b91cb72f","slug":"fire-in-readymade-godown-jpnagar-news-mbd376387928","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉट सर्किट से रेडीमेड के गौदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉट सर्किट से रेडीमेड के गौदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
अमरोहा। शार्टसर्किट से कांपलेक्स के बीचोबीच स्थित रेडीमेड गारमेंट्स के गोदाम में आग लग गई। घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान से निकली आग की लपटें आसमान छूने लगीं। आग पर काबू पाते समय एक पुलिस कर्मी झुलस गया। उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रहीं कांपलेक्स की अन्य दुकानों में आग नहीं लगी। अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। दुकान मालिक के परिवार में बदहवासी का माहौल है।
अग्निकांड की यह घटना डिडौली के जोया में हाईवे किनारे स्थित अजमत कांपलेक्स की है। मोहल्ला पधानोवाला निवासी आफताब अहमद के बेटे मुजीबुर्रहमान का कांपलेक्स में रेडीमेड गारमेंट्स को गोदाम है। वर्तमान में वह जामा मजिस्द रोड पर दुकान चलाते हैं जबकि गोदाम के ठीक सामने पिता आफताब अहमद की दुकान है। यह गोदाम कई दुकानों के बीच में स्थित है। शुक्रवार की शाम आफताब दुकान बंद करके घर चले गए थे लेकिन रात्रि में करीब 10 बजे अचानक दुकान में शॉर्टसर्किट हुआ और आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें दुकान से बाहर निकलकर आसमान छूने लगीं। घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जोया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान चौकी पर तैनात सिपाही नरेंद्र रावत झुलस गया जिसका उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। इसके बाद अमरोहा और गजरौला दमकल की टीम पहुंच गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। गोदाम मालिक मुजीबुर्रहमान ने स्पष्ट जानकारी नहीं देते हुए लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।