फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire in Dholak factory, all goods burnt to ashes

Amroha News: ढोलक के कारखाने में आग, सारा सामान राख

Fri, 18 Apr 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 18 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fire in Dholak factory, all goods burnt to ashes
अमरोहा ढोलक के कारखाने में लगी आग को बुझाते लोग। संवाद
अमरोहा। नगर के मोहल्ला तकिया मोती शाह में बुधवार रात ढोलक के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखानेदार ने लाखों का नुकसान बताया है।
विज्ञापन

यह कारखाना मोहम्मद शाहरुख का है। बुधवार देर रात ढोलक कारखाना बंद था। इस बीच अचानक शार्ट सर्किट से कारखाने में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। आग की लपटें देख लोग घरों से बाहर निकल आए। आबादी के बीच की घटना से लोग सहम गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर कारखाना मालिक मोहम्मद शाहरुख भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कारखाने में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। कारखाना मालिक ने आग से लाखों का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप, सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल : ढोलक कारोबारी मोहम्मद शाहरुख का आरोप है कि आग लगने के बाद तुरंत दमकल को सूचना दी गई थी। लेकिन, टीम एक घंटे बाद पहुंची। उनका कहना है कि टीम समय से आ जाती तो उन्हें कुछ कम नुकसान होता।
संकरी गालियां भी बन रहीं मुसीबत

शहर के कई मोहल्लों की संकरी गलियों में ढोलक से लेकर कई तरह का कारोबार चल रहा हैं। मगर यहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में आग लगने का ज्यादा खतरा बना रहता है। अगर इन स्थानों पर आग लग जाए, तो तंग गलियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचना बहुत मुश्किल है। साथ ही आग बुझाने में भी दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गहाई के दौरान गेहूं के ढेर में लगी आग
बुरावली। गहाई के दौरान गेहूं के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पांच बीघा भूमि में लगाए गए गेहूं का लांक जलकर राख हो गया। पीड़ित ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

गांव मटीपुरा निवासी राजू बृहस्पतिवार दोपहर खेत पर पांच बीघा खेत के लांक को इकट्ठा करके गेहूं की निकासी करवा रहा था। ट्रैक्टर और निकासी मशीन खेत में पहुंच गए थे।


बताते हैं कि इस दौरान अचाकन लांक के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों से पूरा लांक का ढेर जलकर राख हो गया। उधर, गलसुआ में एक किसान की गेहूं की फसल जल गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article