{"_id":"687ea392daa402677903c402","slug":"fire-due-to-short-circuit-in-furniture-factory-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144191-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्नीचर के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्नीचर के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग
Tue, 22 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कैलसा बाईपास स्थित फर्नीचर के कारखाने में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अमरोहा के कैलसा बाईपास में फर्नीचर कारोबारी कमरुद्दीन का परिवार रहता है। रौनक वाटिका के पास उनका फर्नीचर का कारखाना है। रविवार रात करीब 11:30 बजे शॉर्ट सर्किट से कारखाने में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। कारखाने में धधकती आग को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी मिलते पर फर्नीचर कारोबारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने से पहले तक 12 तैयार बेड, पांच सोफा सेट व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित फर्नीचर कारोबारी कमरुद्दीन ने भारी नुकसान होने की बात कही है।